साल 2026 में भी सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड-तोड़ तेजी जारी है। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 40,500 रुपये की रिकॉर्ड वृद्धि के साथ 3,70,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गईं। इसी तरह, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 7,300 रुपये बढ़कर 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते भू-राजनीतिक और वैश्विक व्यापारिक तनाव के बीच

निवेशकों की मजबूत मांग के कारण इनकीमती धातुएं रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुंची हैं। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, मौजूदा स्तर पर सोने और चांदी में आगे की तेजी अपेक्षाकृत रिस्की है और इन्हें ट्रेडिंग अवसर के रूप में देखना चाहिए, न कि लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट के रूप में। उन्होंने कहा कि इस साल सोने की कीमतें 1.86 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 4.30 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती हैं। साथ ही, करेक्शन आने पर सोने और चांदी के लिए सपोर्ट लेवल क्रमशः 1.30 लाख और 2.25 लाख रुपये तक हो सकते हैं।

