प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्टूडेंट इंटरेक्शन प्रोग्राम ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ इस बार पैन-इंडिया डायलॉग में बदल गया। इस साल का नौवां एडिशन देशभर के स्टूडेंट्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने में सफल रहा। पीएम मोदी ने दिल्ली के अलावा तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, गुजरात के देव मोगरा और असम के गुवाहाटी में स्टूडेंट्स से बातचीत की। इस बार कुल 4.5 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि 2.26 करोड़

लोग अलग-अलग एक्टिविटीज में भाग लिए। कुल भागीदारी 6.76 करोड़ से ज़्यादा रही। परीक्षा पे चर्चा 2025 ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था और अब 2026 के एडिशन ने इसकी पहुँच और भी बढ़ा दी है। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से स्टूडेंट्स को उनकी पढ़ाई और करियर के सवालों के जवाब दिए। इस पहल ने पूरे भारत में छात्रों को सीधे संवाद का अवसर दिया और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा को बढ़ावा दिया।

