खबर बिहार के कैमूर जिले से है, जहाँ नशे के लिए पैसे नहीं देने पर एक बेटे ने अपने ही पिता की लाठी से कूंचकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह घटना 29 मई 2025 को चांद थाना क्षेत्र के सिरहिरा गांव में हुई थी। मृतक की पहचान सीरी बिंद के रूप में हुई है। उनके छोटे पुत्र नन्हकू बिंद ने ही इस वारदात

को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी था और अक्सर अपने पिता से पैसे की मांग करता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने लाठी से पिता के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। नन्हकू बिंद भभुआ अनुमंडल के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था।

