शहर मुख्यालय स्थित गांधी चौक में अहले सुबह सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शहर के डीपीएस स्कूल के बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर ही लाश को रखकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इतना ही नहीं पूरे शहर के दुकानों व बाजारों को भी बंद करा दिया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी व नगर पुलिस की टीम पहुंच

चुकी है एवं मामले को नियंत्रण में लेने का प्रयास कर रही है। इस दौरान उत्तेजित लोगों ने गांधी चौक, हरिणडंगा बाजार, हाटपाड़ा, भगत पाड़ा व सिदो कान्हो चौक को पूरी तरीके से बंद कर दिया।

