गणतंत्र दिवस पर नालसा के नशा उन्मूलन पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित |

गणतंत्र दिवस पर नालसा के नशा उन्मूलन पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित |

नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नशा उन्मूलन को लेकर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे ने की। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नालसा की डॉन योजना पर आधारित चित्रकला एवं निबंध के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे ने कहा कि सही दिशा और प्रयास से किसी भी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। छात्राओं को अपनी कला और रचनात्मकता को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है।

साथ ही उन्होंने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नशा मुक्ति को लेकर अपील करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत घर और समाज से होनी चाहिए। स्वयं नशा मुक्त रहकर मित्रों और समाज को भी नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें, तभी देश नशा मुक्त बनेगा। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।इस दौरान देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों की जीवन गाथा, संविधान निर्माताओं के आदर्शों पर कविता पाठ एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी हुई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *