झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय प्रसाद यादव के सरकारी कार्यक्रम से लौटने के क्रम में उन्होंने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के नावाडीह पंचायत के ग्राम रामपुर में तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट और आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महावीर कुमार ने की। आदिवासी रीति रिवाज से मंत्री का स्वागत किया गया। प्रत्येक वर्ष होने वाले इस कार्यक्रम में पहली बार किसी मंत्री का आगमन हुआ।

लिट्टीपाड़ा के पावन भूमि पर उन्होंने लोगों को आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में मंत्री ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया ।

