
बांग्लादेश की वस्त्र उद्योग गंभीर संकट का सामना कर रही है। घरेलू टेक्सटाइल मिलर्स ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जनवरी के अंत तक कपड़ा बुनाई में उपयोग होने वाले धागे के आयात पर शुल्क मुक्त सुविधा बहाल नहीं करती, तो 1 फरवरी से देशभर की स्पिनिंग यूनिट्स का उत्पादन पूरी तरह ठप हो जाएगा। टेक्सटाइल मिलर्स का कहना है कि धागे की कमी से वस्त्र उत्पादन प्रभावित होगा और इस उद्योग पर बड़ी आर्थिक चोट पड़ सकती है। उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने सरकार से तत्काल कदम उठाने की अपील की है, ताकि लाखों लोगों को रोजगार और देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान से बचाया जा सके।

