
77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजधानी और आसपास के इलाकों में 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर नजर रख रही हैं, जबकि परेड मार्ग पर ड्रोन और CCTV कैमरों से सतर्क निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।