रातु रोड फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, जेसीबी की टक्कर से टाटा हैरियर में लगी आग |

रातु रोड फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, जेसीबी की टक्कर से टाटा हैरियर में लगी आग |

रातु रोड फ्लाईओवर पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। फ्लाईओवर पर विपरीत दिशा से आ रही एक जेसीबी ने सामने से आ रही टाटा हैरियर कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से में आग लग गई। कार में एक शिक्षक अपनी पत्नी के साथ सवार थे। हादसे में शिक्षक की पत्नी का हाथ टूट गया,

जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जेसीबी को एक युवती चला रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *