तेजस्वी यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर जी को समतामूलक समाज, सामाजिक न्याय और दबे-कुचलों के उत्थान के लिए जीवनभर प्रयास करने वाले नेता बताया।

तेजस्वी ने कहा कि वे सबकी चिंता रखने वाले, विशेषकर दुर्बल और असहाय लोगों के लिए करुणा रखने वाले समावेशी नीतियों और विचारों के प्रणेता थे। उनके योगदान ने बिहार और भारत में समाजिक समानता और न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी यादें और आदर्श आज भी प्रेरणा स्रोत हैं।

