
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी ने बिहार के पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में बिहार में कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति, संगठन मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बैठक राज्य में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने और संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।
