साल 2026 की पहली बारिश ने सिंगापुर के भारत में उच्चायुक्त एचसी वोंग को खुश कर दिया। उन्होंने बारिश का आनंद चाय और पकौड़े के साथ लिया और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। सिंगापुर उच्चायोग के आधिकारिक हैंडल Singapore in India ने उनके चाय-पकौड़े का मज़ा लेते हुए फोटो साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “2026 की पहली बारिश चाय-पकौड़े के साथ एंजॉय कर रहा हूं। क्या आप भी मेरे साथ शामिल होंगे?” नेटिज़न्स ने इस पोस्ट पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने लिखा, “मैं रास्ते में हूं, तैयार कर लो।” वहीं, कुछ ने तंज कसते हुए कहा कि राजदूत जल्द ही मोटे होने वाले हैं।

कुछ ने पकौड़ों की तारीफ करते हुए लिखा कि प्याज और टमाटर के पकौड़े बेस्ट हैं। दिल्ली में भी आज मौसम सुहाना और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश रही। इस मौसम में चाय और पकौड़े का आनंद लेना आम लोगों की पसंद है, और उच्चायुक्त एचसी वोंग ने इसे बड़े मज़े के साथ अपनाया।

