टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने करियर में 34 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 33 पारियों में 37.46 के औसत से 1199 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 190 का है। अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन की धमाकेदार पारी खेली, जो उनका अब तक का हाईएस्ट स्कोर है। टी20 इतिहास के धाकड़ बल्लेबाज

युवराज सिंह की तुलना में भी अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड बेहद प्रभावित कर रहा है। युवराज ने 34 मैचों में 32 पारियों में 33.38 के औसत से 868 रन बनाए थे, जिसमें एक भी शतक शामिल नहीं था। युवराज का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 77 रन रहा। चौके-छक्कों में भी अभिषेक आगे हैं; 34 मैचों में उन्होंने 112 चौके और 81 छक्के लगाए, जबकि युवराज ने समान मैचों में 53 चौके और 59 छक्के ही लगाए। युवा अभिषेक का यह दबदबा टी20 फॉर्मेट में उन्हें भविष्य का स्टार बनाता दिख रहा है।
