
लंदन यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM को ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) परिसर का भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण झारखंड और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा देने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। इस अवसर पर शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, हरित ऊर्जा, खनन, आदिवासी विकास तथा सतत आर्थिक विकास जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने साझा अनुभवों और नवाचारों के माध्यम से झारखंड के समावेशी विकास को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई। माननीय मुख्यमंत्री ने झारखंड की विकास प्राथमिकताओं, निवेश संभावनाओं और मानव संसाधन क्षमता से ब्रिटिश अधिकारियों को अवगत कराया। वहीं, एफसीडीओ के प्रतिनिधियों ने तकनीकी सहयोग और क्षमता निर्माण में समर्थन का आश्वासन दिया। यह यात्रा न केवल अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि झारखंड के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों को वैश्विक मंच से जोड़ने का भी सशक्त माध्यम है।

