
मशहूर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने CISF के वंदे मातरम कोस्टल साइक्लोथॉन 2026 के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पहल की तारीफ की, जो फिटनेस, एकता और तटीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करती है। सुनीता विलियम्स ने CISF के कर्मियों के समर्पण, अनुशासन और प्रोफेशनलिज़्म की भी खुले तौर पर सराहना की। इस साइक्लोथॉन का उद्देश्य तटीय सुरक्षा के महत्व को आम जनता तक पहुंचाना और युवा पीढ़ी में फिटनेस व एकजुटता की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में CISF कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।
