वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम–2026 के अवसर पर दावोस में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मालदीव के आर्थिक विकास एवं व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद के बीच वन-टू-वन बैठक हुई। बैठक में पर्यटन को साझा आधार बनाते हुए चिकित्सा, शिक्षा, वन्य जीव संरक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की जैव-विविधता, वैश्विक

ख्याति प्राप्त वन्य जीव अभयारण्य, तेजी से उभरता मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक विरासत राज्य को वैश्विक सहयोग के लिए सक्षम बनाते हैं। उन्होंने पर्यटन आधारित निवेश, कौशल विकास और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। मालदीव के मंत्री मोहम्मद सईद ने पर्यटन को दोनों क्षेत्रों के बीच स्वाभाविक और सशक्त सेतु बताया। दोनों पक्षों ने प्रतिनिधिमंडल स्तर के दौरों, संस्थागत संवाद और सहयोग के ठोस रोडमैप पर आगे बढ़ने पर सहमति जताई। यह पहल अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

