सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला विवाद को लेकर अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने दोनों पक्षों—बसंत पंचमी के श्रद्धालुओं और नमाज अदा करने वालों—के लिए समयसीमा तय की है। इस साल बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ रही है। साथ ही उसी दिन नमाज भी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, बसंत पंचमी की पूजा सुबह 12 बजे तक होगी, जबकि नमाज के लिए दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने

प्रशासन को दोनों कार्यक्रमों के दौरान सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा के लिए पर्याप्त फोर्स तैनात की जाएगी और दोनों पक्षों की भावनाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

