कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन स्टेडियम का आज इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की टीम दौरा करेगी। इस दौरान ICC की टीम स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लेगी। सूत्रों के मुताबिक, आगामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों को ध्यान में रखते हुए यह निरीक्षण किया जा रहा है। टीम स्टेडियम में सुरक्षा इंतजामों, दर्शकों की सुविधा, प्रवेश और आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी।

स्थानीय प्रशासन और क्रिकेट संघ के अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहेंगे।

