पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं |

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं |

पूर्वोत्तर के तीन राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके सतत विकास की कामना की है। त्रिपुरा के लिए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य परंपरा और आधुनिकता का शानदार मिश्रण है, और इसके लोग भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

मणिपुर के लिए उन्होंने लिखा कि राज्य के लोग खेल, संस्कृति और प्रकृति के प्रति अपने जुनून के लिए तारीफ के काबिल हैं और भविष्य में भी विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते रहें। मेघालय के लिए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक जीवंतता और प्राकृतिक सुंदरता हर जगह सराही जाती है, और भविष्य में यह राज्य नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *