उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 21 जनवरी 2026 को सेना का एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। विमान हवा में अचानक डगमगाया और शहर के बीचोंबीच एक तालाब में जा गिरा। यह हादसा माघ मेले से करीब 3 किलोमीटर दूर, केपी कॉलेज के पीछे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू टीम ने विमान में सवार दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सेना का

हेलिकॉप्टर भी घटनास्थल पर पहुंचा है। हादसे वाली जगह पर दलदली तालाब और चारों ओर जलकुंभी होने के कारण एयरक्राफ्ट तक पहुंचने में राहत टीमों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
