दिनांक 21.01.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण/यातायात), लोक अभियोजक एवं सहायक लोक अभियोजक के साथ रांची स्थित नवीन पुलिस केंद्र में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में रांची जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक (यातायात एवं साइबर सहित), सभी पुलिस निरीक्षक तथा सभी थाना/ओपी प्रभारी उपस्थित रहे। अपराध गोष्ठी के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए— एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं सांप्रदायिक मामलों में आरोप पत्रित ऐसे अपराधी जो जमानत पर मुक्त हैं, उन्हें सूचीबद्ध कर सत्यापन करने तथा उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील स्थानों पर एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश। अवैध खनिज (

बालू, कोयला, गिट्टी, पत्थर आदि) के परिवहन एवं प्रतिबंधित पशु तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश। नशाखोरी एवं मादक पदार्थों (ब्राउन शुगर, गांजा, चरस, अफीम आदि) के सेवन व कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाकर विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश। रात्रि गश्ती के दौरान सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस उपाधीक्षक की स्वयं उपस्थिति में सघन चेकिंग अभियान सुनिश्चित करने का आदेश। पुराने लंबित कांडों में शेष बिंदुओं पर शीघ्र अनुसंधान पूर्ण कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश। आगामी सरस्वती पूजा के मद्देनज़र रूट चार्ट, शांति समिति की बैठक एवं विधि-व्यवस्था को लेकर सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, सभी थाना प्रभारियों को आम जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने, थाना में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता से सुनने एवं उस

