भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला मंगलवार, 20 जनवरी को भी जारी रहा। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स लगभग 400 अंकों तक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी 25,500 के नीचे चला गया। विशेषज्ञों के अनुसार, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, तीसरी तिमाही के मिले-जुले नतीजे और वैश्विक स्तर पर ट्रेड वॉर की बढ़ती आशंकाओं ने निवेशकों के मनोबल को कमजोर किया है। सुबह के समय बीएसई सेंसेक्स

351.97 अंक या 0.42% गिरकर 82,894.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 125.85 अंक या 0.49% टूटकर 25,459.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
