दिव्यांगजनों की चुनौतियों को समझने जीविका की पहल |

दिव्यांगजनों की चुनौतियों को समझने जीविका की पहल |

आज सोमवार को कैमूर जिला के भभुआ लिच्छवी भवन में जीविका कैमूर द्वारा एक दिवसीय PWD कार्यशाला का आयोजन किया गया.इस कार्यशाला का उद्देश्य सामाजिक विकास हेतु कार्य कर रहे कर्मियों में दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था वहीं भभुआ सदर अस्पताल के बीपीएम अर्चना यादव एवं जीविका के जिला प्रयोजना प्रयोजना प्रबंधक कुणाल कुमार शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में जीविका के सभी जिला एवं प्रखंड कर्मियों ने गतिविधियों के माध्यम से यह स्वयं अनुभव किया की दिव्यांगजनों को रोजाना के जीवन में किस प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए लोगों को समझाने को लेकर यह एक दिवसीय कार्यक्रम किया गया है. जिसमें लोगों को समझाया गया है कि जो नॉर्मल व्यक्ति है।

और जो दिव्यांग व्यक्ति है दोनों की तुलना अलग अलग है। क्योंकि आप सोच सकते हैं कि जो दिव्यांग आंखों से सुर है उसके लिए कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता होगा। इसके साथ ही जो लोग लाठी के सहारे चलते हैं उनके व्यक्तिगत को को लोगो तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। जिसका कुछ प्रमुख गतिविधियां इस प्रकार रही है कि दिव्यंगो को व्हीलचेयर से रास्ता तय करना.बैसाखी का उपयोग कर के सीढ़ी चढ़ना एवं उतरना.आँख पे काली पट्टी बांध कर लाठी की सहायता से रास्ता तय करना. आँख पे पट्टी बांध कर ई रिक्शा में बैठना एवं धन का आदान प्रदान करना.इसके साथ ही सभी कर्मियों ने एक दूसरे से अपने अनुभव भी साझा किए इस कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक कुणाल कुमार शर्मा, सभी जिला कर्मी, एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *