
एक दिन पत्रकार ,पत्रकारिता के बिन, और राज सिन्हा राजनीति के बिन। जी हां प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी,धनबाद के लोकप्रिय विधायक, राज सिन्हा जी ने धनबाद के भूदा स्थित मेधा डेयरी के बगल में आज दिनांक 19 जनवरी दिन सोमवार को , राजनीति का चोला उतार कर एक आम आदमी के तरह, पत्रकारों के साथ वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें, आपसी सौहार्द, संवाद एवं आत्मीय मिलन की झलक देखने को मिली। जिले भर से,सैकड़ों की संख्या में पत्रकार,संपादक,और मीडियाकर्मी एक साथ मिलकर,सबकुछ भूलकर, इस समारोह में उपस्थित हो कर स्फूर्तिवान हुए। प्रस्तुत है सहयोगी अजित मिश्रा के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।
