मशहूर पंजाबी सिंगर बी प्राक को लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फोन कर उनसे 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई और कहा गया कि एक हफ्ते के भीतर रकम

नहीं देने पर बड़ा नुकसान किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक धमकी से जुड़ा मैसेज/ऑडियो 6 जनवरी की दोपहर पंजाबी सिंगर दिलनूर को भेजा गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

