स्पेन से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। एक व्यस्त रेलवे रूट पर दो ट्रेनों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार में चल रही दोनों ट्रेनें अचानक एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही राहत और

बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है।

