
पंजाब के मोगा में एक कार स्टार्ट होते ही अचानक रिवर्स गियर में बेकाबू हो गई। गली में तेज़ रफ्तार से दौड़ती कार ने कई खड़ी एक्टिवा और मोटरसाइकिलों को रौंद दिया। घटना के दौरान गली में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे इधर-उधर भागे। थोड़ी दूरी पर कार दीवार से टकराई और रफ्तार थमी।

