
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज देहरादून में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। शाम साढ़े चार बजे प्रस्तावित इस बैठक में उपनल कर्मियों को समान पद समान वेतन देने की कट ऑफ डेट और संविदा कर्मियों के विनियमितीकरण की कट ऑफ डेट बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, स्वास्थ्य, पर्यटन, वन एवं पर्यावरण और गृह विभाग से जुड़े अहम फैसलों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

