यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए बीती रात किसी भयावह सपने से कम नहीं रही। नए साल की शुरुआत के बीच रूस ने राजधानी कीव पर अब तक का एक बड़ा और भीषण मिसाइल हमला किया। महज 120 मिनट के भीतर 20 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं, जिससे शहर दहल उठा। तेज धमाकों की गूंज से मीलों दूर तक खिड़कियां चटक गईं और रात का अंधेरा आग की लपटों से दिन जैसा रोशन हो गया। हमले के दौरान

कई इलाकों में भारी तबाही की खबर है, जबकि नागरिकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस मेगा-स्ट्राइक ने न केवल कीव को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि वैश्विक समुदाय को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या रूस-यूक्रेन युद्ध अब अपने सबसे विनाशकारी चरण में प्रवेश कर चुका है। हालात पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें टिकी हुई हैं।

