इलेक्ट्रोस्टील के ट्रक ने ली युवक की जान, ड्राइवर फरार |

इलेक्ट्रोस्टील के ट्रक ने ली युवक की जान, ड्राइवर फरार |

इलेक्ट्रोस्टील के ट्रक ने ली युवक की जान, ड्राइवर फरार” बोकारो में एक बार फिर तेज़ रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दी हैं।इलेक्ट्रोस्टील के पास अलकुशा मोड़ पर हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। यह हादसा बोकारो जिले के इलेक्ट्रोस्टील के पास अलकुशा मोड़ पर हुआ,जहां स्थानीय निवासी सुखदेव रजवार अपने 8 महीने के बेटे के लिए दूध का पैकेट लेने निकले थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रक नंबर: W23 F5321 ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक सुखदेव रजवार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मृतक सुखदेव रजवार उसी मोड़ पर एक छोटा गैराज चलाते थे और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी और एक 8 महीने का मासूम बच्चा है, जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।“यहां रोज़ इलेक्ट्रोस्टील के ट्रक तेज़ रफ्तार में चलते हैं, कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इलेक्ट्रोस्टील क्षेत्र में ट्रकों की आवाजाही पर कोई नियंत्रण नहीं है जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन और इलेक्ट्रोस्टील प्रबंधन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, एक सदस्य को नियोजन और फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या इस हादसे के बाद बोकारो प्रशासन और इलेक्ट्रोस्टील प्रबंधन कोई ठोस कदम उठाएंगे, या फिर ग्रामीण ऐसे ही तेज़ रफ्तार ट्रकों की चपेट में जान गंवाते रहेंगे?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *