
दिल्ली कैंट स्थित एनसीसी रिपब्लिक डे कैंप में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने युवाओं को देश का भविष्य बताया। उन्होंने कहा कि देश के बड़े सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी के कंधों पर है। उन्होंने असफलताओं से न घबराने की सलाह देते हुए कहा कि बड़े लक्ष्य पाने के लिए धैर्य और निरंतर प्रयास जरूरी हैं। अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि आज युवाओं में विज्ञान और अंतरिक्ष को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

