
श्रीहरिकोटा से भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ते-जुड़ते रह गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने PSLV-C62/EOS-N1 मिशन के तहत DRDO द्वारा विकसित अत्यंत गोपनीय हाइपरस्पेक्ट्रल निगरानी उपग्रह ‘अन्वेषा’ का प्रक्षेपण किया, लेकिन मिशन सफल नहीं हो सका। ISRO के मुताबिक रॉकेट के PS3 स्टेज के अंतिम चरण में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई, जिसके चलते उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित नहीं किया जा सका। इस वजह से पूरा मिशन विफल हो गया। ISRO ने कहा है कि गड़बड़ी के कारणों की जांच की जा रही है।

