तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने दावा किया है कि उनके पास गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पेन ड्राइव हैं। उनका कहना है कि दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को कोयला घोटाले की रकम मिलती है, और

जरूरत पड़ने पर वे इस संबंध में सबूत जनता के सामने पेश कर सकती हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह आरोप आगामी चुनाव और राजनीतिक मुकाबले के बीच सत्तारुढ़ और विपक्षी दलों के बीच टकराव को और तेज कर सकते हैं।

