बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जे.पी. गंगा पथ पर कराए जा रहे लैंडस्केपिंग, पौधा रोपण और सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को इस काम को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। गंगा नदी के किनारे स्थित इस पार्क को विकसित करते समय लोगों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जे.पी. गंगा पथ पर सड़क सुरक्षा और निर्बाध

आवागमन सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। आने वाले समय में यह क्षेत्र लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, जहां नागरिक प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकेंगे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

