दिल्ली पुलिस की रडार पर सलमान और अली, सोशल मीडिया से फैली हिंसा की अफवाहें |

दिल्ली पुलिस की रडार पर सलमान और अली, सोशल मीडिया से फैली हिंसा की अफवाहें |

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई हिंसा का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में अली नाम का युवक भीड़ को भड़काता दिख रहा है और ‘मुसलमान जागो’ जैसे नारे लगाकर अफवाह फैला रहा है। इसके बाद भीड़ बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिस पर पत्थरबाजी करने पहुंच गई। इस हिंसा के मुख्य संदिग्ध सलमान की तलाश तेज कर दी गई है। सलमान, जिनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मिलियन्स में फॉलोवर्स हैं, का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह मस्जिद के रास्ते से निकलते हुए बॉडीगार्ड के साथ नजर आ रहे हैं।

भीड़ उनके साथ वीडियो में शामिल होने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार, सलमान और अली ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल माहौल भड़काने और लोगों को इकट्ठा करने के लिए किया। दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *