अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हापुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के आदर्शनगर कॉलोनी निवासी शातिर अपराधी दीपक को जिलाधिकारी के आदेश पर जिला बदर कर दिया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत आरोपी के घर के बाहर ढोल बजवाकर मुनादी कराई और आम लोगों को जानकारी दी। मुनादी के दौरान स्पष्ट चेतावनी दी गई कि जिला बदर की अवधि के दौरान यदि दीपक जनपद की सीमा में दिखाई

देता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कदम जिले में अपराध पर लगाम लगाने और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए उठाया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

