उत्तर प्रदेश में 2.89 करोड़ नाम हटे, मुस्लिम वोट कटौती से गरमाई सियासत

उत्तर प्रदेश में 2.89 करोड़ नाम हटे, मुस्लिम वोट कटौती से गरमाई सियासत

उत्तर प्रदेश में SIR के तहत जारी की गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट ने सियासी हलचल मचा दी है। राज्यभर में करीब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिससे विपक्षी दलों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि वोटर कटौती का असर सबसे ज़्यादा मुस्लिम बहुल ज़िलों—सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर में देखा गया है, जहां 15 से 20 प्रतिशत तक मतदाताओं के नाम हटाए गए। इन इलाकों में मुस्लिम आबादी 40 से 50 प्रतिशत तक है, और विपक्ष इसे समुदाय विशेष पर केंद्रित कदम मान रहा है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल ड्राफ्ट सूची है और आपत्तियों के बाद नाम जोड़ने या सुधार की प्रक्रिया पूरी तरह उपलब्ध है। पात्र मतदाता तय समय सीमा के भीतर अपना नाम फिर से दर्ज करवा सकते हैं। इस विवाद ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी टकराव और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *