
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई पत्थरबाजी पर समाजवादी पार्टी नेता एसटी हसन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों और पुरानी मस्जिदों पर कार्रवाई का रिएक्शन होना लाजिमी है और मुस्लिमों के प्रति दुश्मनी की हदें पार की गई हैं। एसटी हसन ने चेतावनी दी कि अगर जनता सड़कों पर उतरी तो हालात नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने पत्थरबाजी में शामिल 30 लोगों की पहचान कर ली है। 400 से अधिक वीडियो और CCTV फुटेज खंगालकर दंगाइयों की पहचान की गई है और गिरफ्तारियों के लिए रेड जारी हैं।

