अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने मासिक बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश 


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने कार्यालय कक्ष में अपराध मासिक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में उन्होंने शहर में हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सभी थाना प्रभारी को सघन रात्रि गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि ठंड के मौसम में लोग जल्दी सो जाते हैं, जिससे चोरी की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी थानों को रात में नियमित और प्रभावी गश्ती करने को कहा गया है। बैठक में दिसंबर माह में घटित कांडों की समीक्षा भी की गई।उन्होंने अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी नजर रखने और इस पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

हाल ही में झिकरहटी संथाली टोला में हुए बम कांड को लेकर एसडीपीओ ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा आवेदन नहीं दिए जाने के बावजूद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में कई नामजद सहित 20-25 लोगों को आरोपी बनाया गया है।एसडीपीओ ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है और वे देश के किसी भी कोने में हों, जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *