राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के कार्यक्रम के तहत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार नगर थाना चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान में मुख्य रूप से ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट,नंबर प्लेट,ओवर स्पीडिंग,ट्रिपल राइडिंग, सीट बेल्ट, मोबाइल फोन व नाबालिक द्वारा वाहन परिचालन की जांच की गई। अभियान में कुल 35 से 45 दो पहिया वाहनों की जांच की गई। मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन के मामले में 34 वाहनों से चौंतीस हजार पचास रुपए का जुर्माना किया गया l जांच के क्रम मे वाहन चालकों को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के बारे में

बताते हुए अपने वाहनों को नियम संगत परिचालन करने को लेकर जागरूक किया गया। अभियान में यातायात प्रभारी राकेश कुमार रंजन, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, मोहम्मद अजहर अंसारी, अमित कुमार राम एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे l

