कैमूर में सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम नितिन कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। यह रथ 31 जनवरी तक जिले के अलग-अलग प्रखंडों एवं गांवों में जाएगी। लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूकता किया जाएगा। ताकि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें। तभी वह सुरक्षित रह सकेंगे। इस दौरान यातायात के नियमों का पालन को लेकर लोगों को एडीएम ओमप्रकाश मंडल तथा डीटीओ रवि रंजन प्रकाश वाहन चालकों को संदेश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज कैमूर जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को भभुआ समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है,हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन,नशे की हालत में वाहन न चलाना तथा यातायात नियमों का पालन कर हम बहुमूल्य जीवन की रक्षा कर सकते हैं।

यह जागरूकता रथ कैमूर जिला के विभिन्न प्रखंडों, बाजारों, विद्यालयों एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते हुए आमजन को सड़क सुरक्षा से संबंधित संदेश देगा,रथ के माध्यम से पोस्टर, बैनर एवं उद्घोषणा के जरिए लोगों को सुरक्षित वाहन परिचालन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान में जिला परिवहन कार्यालय,पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों की सक्रिय सहभागिता रही,कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें,जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह पहल सड़क दुर्घटनाओं को कम करने तथा सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा”के संदेश के साथ जागरूकता रथ को जिलेभर में भ्रमण हेतु रवाना किया गया है।

