प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री (CM) मोहन चरण माझी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने राज्य के विकास को गति देने और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री माझी के प्रयासों की सराहना की। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ओडिशा की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में राज्य प्रगति

के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी पूरी ऊर्जा के साथ जनसेवा का कार्य करते रहें।

