
जर्मनी के बर्लिन में नए साल के जश्न के दौरान एक बिल्डिंग में आग लग गई। अपार्टमेंट में फंसे तेलंगाना के 25 वर्षीय भारतीय छात्र थोकला ऋतिक रेड्डी ने जान बचाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन सिर में गंभीर चोटें लगने से उनकी मौत हो गई। ऋतिक MS कर रहे थे और जून 2023 में जर्मनी गए थे। वह जनवरी में भारत आने की योजना बना रहे थे। परिवार ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर पार्थिव शरीर की भारत वापसी का अनुरोध किया है। जर्मन अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। यह हादसा अमेरिका में तेलंगाना की छात्रा सहजा रेड्डी की मौत के एक महीने बाद हुआ।

