टिहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में मजदूरों को ले जा रही ट्रेनें टकराईं, 70 घायल

टिहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में मजदूरों को ले जा रही ट्रेनें टकराईं, 70 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में मंगलवार रात लगभग 10 बजे टिहरी हाइड्रो डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन की टनल के अंदर मजदूरों को ले जा रही दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में करीब 70 मजदूर घायल हुए हैं। दोनों ट्रेनों में लगभग 108 मजदूर सवार थे। शुरुआती जांच में पता चला कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण एक ट्रेन ने पीछे से दूसरी ट्रेन को टक्कर मार दी। हादसे के समय सुरंग के अंधेरे हिस्से में चीख-पुकार मच गई और कई मजदूर ट्रेन के भीतर ही गिर पड़े।

घायलों को तुरंत गोपेश्वर और पीपलकोटी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकांश को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर है। अधिकांश घायल मजदूर झारखंड और ओडिशा के रहने वाले हैं। प्रशासन और प्रोजेक्ट टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *