केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने सफलतापूर्वक ‘वाटर टेस्ट’ पास कर लिया है। इस टेस्ट में ट्रेन के अंदर पानी भरे गिलास एक के ऊपर एक रखे गए और 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने के बावजूद गिलास नहीं गिरे। रेल मंत्री ने बताया कि यह परीक्षण कोटा-नागड़ा सेक्शन में रेलवे सेफ्टी कमिश्नर की निगरानी में किया

गया। यह टेस्ट ट्रेन की नई पीढ़ी की तकनीकी क्षमता और मजबूती को दिखाता है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भारत की मेक इन इंडिया पहल और रेल नेटवर्क के मॉडर्नाइजेशन का हिस्सा है। इस तरह की पहलें यात्रियों को बेहतर सुविधा देती हैं और रेलवे सेक्टर में नई टेक्नोलॉजी और स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देती हैं। रेल मंत्री ने कहा कि लगातार इनोवेशन और प्रगति के जरिए भारत की रेलवे अब ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के अनुरूप तेज, सुरक्षित और मॉडर्न बन रही है।

