
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के गुमला जिले में आयोजित अंतरराज्यीय जनसंस्कृतिक समागम समारोह ‘कार्तिक यात्रा’ में शिरकत की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि युवाओं और भावी पीढ़ियों को आदिवासी समुदायों की परंपराओं और संस्कृति से जोड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी आदिवासी विरासत और पहचान को संरक्षित रखते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ें। राष्ट्रपति ने कहा कि आदिवासी संस्कृति देश की विविधता और सामाजिक समरसता की मजबूत आधारशिला है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक सहेज कर पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

