चतरा पुलिस ने 197 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, तस्करों की तलाश जारी |

चतरा पुलिस ने 197 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, तस्करों की तलाश जारी |

झारखंड के चतरा में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान बशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के चतरा-डोभी मार्ग पर घंघरी पुल के पास एक कार से 197 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब की सभी बोतलों को विधिवत जप्ती सूची के तहत जब्त कर लिया है। इस मामले में बशिष्ठ नगर थाना में कांड संख्या 109/25, दिनांक 27 दिसंबर 2025 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी तस्कर मौके से फरार हो गए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

चतरा पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसमें अवैध शराब, कोडीन युक्त सिरप, अफीम और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी सूचना को तुरंत गुप्त रूप से पुलिस तक पहुँचाया जाए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *