झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गोली से घायल अमन बर्मन से मिलने के लिए दिल्ली का दौरा रद्द कर सीधे दुर्गापुर पहुंचे। अस्पताल में घायल अमन का हाथ थामकर मंत्री ने कहा, “मैं तुम्हारे साथ हूं,” और परिवार को भी भरोसा दिलाया कि वे हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं। मंत्री की इस संवेदनशील प्रतिक्रिया ने साबित किया कि वे केवल एक सरकारी पदाधिकारी नहीं हैं, बल्कि

संकट में पीड़ित परिवारों के लिए वास्तविक सहारा हैं। इस दौरान उन्होंने घायल की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की जानकारी भी ली। डॉ. अंसारी का यह कदम सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक बताया जा रहा है। जनता ने इसे सच्चे जननेतृत्व के उदाहरण के रूप में सराहा।

