
नगर परिषद की टीम ने शहरी बृहद जलापूर्ति के संचालन हेतु पश्चिम बंगाल के पुठीमारी स्थित वाटर पंप हाउस, बल्लभपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं शहरी क्षेत्र में सप्लाई हेतु बनाया गया कलिकापुर टंकी का निरीक्षण किया। टीम में नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी एवं पी एच ई डी के कार्यपालक अभियंता अनंत सिंह शामिल थे। द्वय पदाधिकारी ने बताया कि शहरी जलापूर्ति के संचालन से संबंधित सभी प्रमुख कार्य लगभग पूर्ण कर लिए गए है। जल्द ही कलिकापुर क्षेत्र के सभी घरों को वॉटर कनेक्शन देकर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। नगर परिषद के प्रशासक ने बताया कि आम जनों को नए वॉटर कनेक्शन लेने हेतु आवेदन करने की सूचना नगर परिषद कार्यालय द्वारा अखबारों के माध्यम से सूचित की जाएगी। मौके पर पीएचइडी सहायक अभियंता अभिजीत किशोर, नगर परिषद के नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा, सभी कनीय अभियंता, सभी राजस्व निरीक्षक एवं अन्य कर्मी गण मौजूद थे।

