कचड़ा गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान हुआ खाक। धनबाद के स्टील गेट,के बैंक कॉलोनी में आज दिनांक 27 दिसंबर दिन शनिवार को आग लग गई, आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है किसी के जख्मी होने की भी सूचना नहीं है

मौके पर सराय ढेला पुलिस पहुंच कर आस पास के घर को खाली करवा दिया है। यह गोदाम सूरज कुमार का है जो पिछले 15 वर्षों से इस रिहायशी क्षेत्र में गोदाम चला रहे हैं लेकिन नगरनिगम को भनक नहीं है। मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच का आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। प्रस्तुत है पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

